मुकेश सिंह ने बताया कि रामबन पुलिस चौकी परिसर के पास ग्रेनेड हमला हुआ, हालांकि हमले में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है. जेकेजीएफ ग्रेनेड विस्फोट की जिम्मेदारी ने ली है.
जम्मू: जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेश (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने कहा है कि रामबन जिले के गूल में मंगलवार को रामबन पुलिस चौकी के पास ग्रेनेड विस्फोट की जिम्मेदारी जम्मू कश्मीर गजनवी फोर्स (जेकेजीएफ) ने ली है.
श्री सिंह ने बताया कि आज सुबह गूल में पुलिस चाैकी परिसर के पास ग्रेनेड हमला हुआ, हालांकि हमले में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है.
उन्होंने कहा, “घटनास्थल के पास एक पत्र भी मिला है जिसमें दावा किया गया है कि यह हमला जेकेजीएफ द्वारा किया गया है.”
उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा घेराबंदी और तलाश अभियान के लिए विशेष समूह अभियान की टीम और सेना को लगाया गया है.
रामबन में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला, संदिग्ध विस्फोट के बाद अर्लट जारी…
इस खबर पर जानकारी दे रहे हैं न्यूज इंडिया संवाददाता ज्योति पचनंदा#JammuAndKashmir #newsindia24x7_ @Anchor_Charul pic.twitter.com/zIB22Yxzji
— News India (@newsindia24x7_) August 2, 2022
