अग्निपथ योजना के तहत जारी बहाली प्रक्रिया के बीच अग्निवीरों से जाति प्रमाण पत्र की मांग किए जाने पर बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने केंद्र सरकार से सवाल किया है.
पटना: केंद्र सरकार की सेना में भर्ती नई अग्निपथ योजना के तहत जारी बहाली प्रक्रिया के बीच अग्निवीरों से जाति प्रमाण पत्र की मांग किए जाने पर बिहार की मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने चुटकी लेते हुए सवाल खड़ा किया है.
जब #फौज में #आरक्षण नही तो #जाति_प्रमाण पत्र कयो??
संघ की BJP सरकार जातिगत जनगणना से दूर भागती है।
ये जाति इसलिए पूछ रहे है क्योंकि देश का सबसे बड़ा #जातिवादी_संगठन_RSS बाद में #जाति के आधार पर #अग्निवीरों की #छंटनी करेगा। pic.twitter.com/yXLYJp9XFY
— Rajeev Yadav, तिलोई, अमेठी (@RajeevY09575605) July 19, 2022
विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने ट्वीट कर कहा, “जात न पूछो साधु की लेकिन जात पूछो फौजी की. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार जातिगत जनगणना से दूर भागती है लेकिन देश सेवा के लिए जान देने वाले अग्निवीर भाइयों से जाति पूछती है. ये जाति इसलिए पूछ रहे है क्योंकि देश का सबसे बड़ा जातिवादी संगठन आरएसएस बाद में जाति के आधार पर अग्निवीरों की छंटनी करेगा.”
दरअसल अग्निपथ योजना के तहत सेना बहाली के आवेदन में अन्य दस्तावेजों के अलावा अभ्यर्थियों से जाति प्रमाण पत्र भी मांगा जा रहा है, जिसको लेकर अब राजद नेता श्री यादव ने भाजपा पर निशाना साध दिया है.
उन्होंने आरएसएस को भी घेरा.
