Friday, March 13, 2026

मध्यप्रदेश: कांग्रेस विधायक संजय शर्मा के निवास पर आईटी का छापा

Share

सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक संजय शर्मा के निवास स्थान सहित उनके कई ठिकानों पर आयकर विभाग (आईटी) ने मारा छापा.

नरसिंहपुर: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आज आयकर विभाग (आईटी) ने कांग्रेस विधायक संजय शर्मा के निवास सहित उनके कई ठिकानों पर छापा मारा है.

सूत्रों के अनुसार संजय शर्मा जो की तेन्दूखेडा विधानसभा से कांग्रेस विधायक है, उनके निवास स्थान सहित उनके कई ठिकानों पर आईटी ने सुबह छापा मारा है.

एक साथ विभिन्न ठिकानों पर छापा मारने के बाद अधिकारी जांच में जुटी हुई है.

इसके अलावा गाडरवारा में एक रेत कारोबारी के ठिकाने पर छापा पडने की खबर मिली है.

Read more

Local News