Friday, March 13, 2026

भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण का पालन नहीं किया भाजपा सरकार ने : दिग्विजय

Share

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में कहा कि उनके कार्यकाल में शासकीय सेवाओं में भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण दिया गया था, जिसका पालन भाजपा सरकार ने नहीं किया.

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए आज कहा कि उनके कार्यकाल में शासकीय सेवा में भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण दिए जाने वाले का भाजपा सरकार ने पालन नहीं किया.

श्री सिंह ने ट्वीट में कहा कि आरक्षण उनके कार्यकाल में शासकीय सेवाओं में भूतपूर्व सैनिकों को दिया गया था, जिसका पालन भाजपा सरकार ने नहीं किया.

इसके कारण भूतपूर्व सैनिकों को उच्च न्यायालय में जाना पड़ा.

अब किस उम्मीद से देश के बेरोज़गार अग्निपथ योजना में दिए जा रहे आश्वासन को स्वीकार करें.

इसके साथ ही उन्होंने एक खबर का लिंक भी पोस्ट करते हुए कहा कि सेना के सेवानिवृत्त कितने अधिकारियों व जवानों को राज्य सरकार में शासकीय सेवाओं में भर्ती किया गया, इसके सही आँकड़े देख लिए जाएं.

Read more

Local News