Friday, March 13, 2026

कोरोना से दिक्कतों के कारण गंगा राम अस्पताल में भर्ती सोनिया

Share

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि श्रीमती सोनिया गांधी पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हो गई थीं और उसी के चलते उन्हें गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोरोना से संबंधित दिक्कतों के कारण रविवार को गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया.

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि श्रीमती गांधी पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हो गई थीं और उसी के चलते उन्हें यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उन्होंने बताया कि श्रीमती गांधी की हालत स्थिर है और उन्हें चिकित्सकों की निगरानी के लिए अस्पताल में रखा गया है.

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं,नेताओं तथा अन्य सभी लोगों का कोरोना पीड़ित श्रीमती गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने के लिए आभार व्यक्त किया है.

गौरतलब है कि श्रीमती गांधी को प्रवर्तन निदेशालय ने आठ जून को नेशनल हेराल्ड मामले में समन जारी किया था लेकिन उन्हें कोरोना के करण राहत देते हुए अब 23 जून को बुलाया गया है.

Read more

Local News