Sunday, March 29, 2026

मध्यप्रदेश के कोलारस में जगदीश जादौन भाजपा नेता पार्टी से निष्कासित

Share

मध्यप्रदेश के कोलारस में भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट लिखने वाले कोलारस के भाजपा नेता जगदीश जादौन को पार्टी विरोधी आपत्तिजनक कार्य करने के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया.

शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले कोलारस के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट लिखने वाले कोलारस के ही एक भाजपा नेता जगदीश जादौन को पार्टी विरोधी आपत्तिजनक कार्य करने के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है.

भाजपा के जिला अध्यक्ष राजू बाथम के अनुसार कोलारस क्षेत्र के भाजपा नेता जगदीश जादौन को कोलारस विधायक श्री रघुवंशी के खिलाफ पोस्ट डालने पर पूर्व में कारण बताओ नोटिस दिया गया था, जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और उनकी कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ.

इसके बाद कल उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है.

Read more

Local News