Sunday, March 29, 2026

हिजाब विवाद पर अल कायदा के जवाहिरी ने अपना वीडियो जारी क्या

Share

डेली मेल की वेबसाइट पर 9 मिनट का यह वीडियो मौजूद है जिसमें जवाहिरी ने कहा है कि भारत के हिंदू लोकतंत्र में मुसलमानों पर अत्याचार हो रहा है. उसने कर्नाटक हिजाब विवाद के दौरान सुर्खियों में आई मुस्कान को भी महान लड़की बताया.

कर्नाटक हिजाब विवाद में आतंकी संगठन अल कायदा भी अब कूद पड़ा है. अल कायदा सरगना अल-जवाहिरी ने एक वीडियो जारी कर कहा हिजाब विवाद पर दुनियाभर के मुसलमानों को उन लड़कियों का खुलकर सपोर्ट करने के लिए कहा है, जो इसके लिए लड़ रही हैं.

अल कायदा सरगना अल-जवाहिरी ने कहा है कि फ्रांस, मिस्र और हॉलैंड इस्लाम के मुखलिफ़ देश हैं. जवाहिरी ने इस दौरान पाकिस्तान और बांग्लादेश को भी जमकर लताड़ा. वीडियो आने के बाद अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी भी हरकत में आ गई है. जवाहिरी जो अमेरिका के 9/11 हमले के आरोपी है, का 2021 के बाद पहली बार यह वीडियो दुनियाभर में सामने आया है.

डेली मेल की वेबसाइट पर 9 मिनट का यह वीडियो मौजूद है जिसमें जवाहिरी ने कहा है कि भारत के हिंदू लोकतंत्र में मुसलमानों पर अत्याचार हो रहा है. उसने कर्नाटक हिजाब विवाद के दौरान सुर्खियों में आई मुस्कान को भी महान लड़की बताया.

जवाहिरी की पहली गिरफ्तारी

जवाहिरी ने अमेरिकी हमले में ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद संगठन की कमान अपने हाथ में ली थी. इजिप्ट का रहने वाला जवाहिरी आंखों का डॉक्टर था. 2011 में वह अल कायदा का मुखिया बना. दुनिया भर में कई जगह हुए आतंकी हमलों के पीछे उसका हाथ माना जाता है. 15 साल की उम्र में जवाहिरी को पहली बार गिरफ्तार किया गया था. 1974 में उसने केयरो यूनिवर्सिटी के मेडिकल स्कूल से ग्रेजुएशन किया था. यहां उसके पिता प्रोफेसर थे.

बात दें कि कर्नाटक में हिजाब को लेकर 1 जनवरी को विवाद शुरू हुआ था. कर्नाटक के उडुपी में 6 मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने के कारण कॉलेज में क्लास रूम में बैठने से रोक दिया गया था. कॉलेज मैनेजमेंट ने नई यूनिफॉर्म पॉलिसी को इसकी वजह बताया था. इसके बाद इन लड़कियों ने कर्नाटक हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी. लड़कियों का तर्क है कि हिजाब पहनने की इजाजत न देना संविधान के आर्टिकल 14 और 25 के तहत उनके मौलिक अधिकार का हनन है.

Read more

Local News