Friday, March 13, 2026

राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर ट्वीट कर सरकार पर कसा तंज

Share

राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर कविता में सरकार पर तंज करते हुए कहा कि वह अपने लिए खुशहाली का महल बनाने में जुटी है और प्रजा महंगाई की मारी है.

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर दो पंक्ति की कविता में सरकार पर तीखा तंज करते हुए कहा है कि वह अपने लिए खुशहाली का महल बनाने में जुटी है और जनता महंगाई की मार से त्रस्त है.

श्री गांधी ने ट्वीट किया, “राजा करे महल की तैयारी, प्रजा बेचारी महंगाई की मारी.”

इसके साथ ही उन्होंने मीडिया के कुछ ट्वीट को उद्धृत किया है जिनमें कहा गया है कि पेट्रोल डीजल की कीमतें आउट ऑफ कंट्रोल हो गई है और पांच दिन में इनकी दर 3.20 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है.

जबकि घरेलू सिलेंडर गैस की कीमत 50 रुपये तक महंगी हो गई है.

Read more

Local News