कोर्ट का फैलसा आने के बाद लालू ने एक बहुत ही एमोशनल ट्वीट क्या
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को डोरंडा कोषागार से जुड़े चारा घोटाले में पांच साल की सजा सुनाई जा चुकी है. उनपर 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.
सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के जज एसके शशि ने यह फैसला सुनाया. लालू के वकील ने बताया कि आगे बेल के लिए अर्ज़ी दी जाएगी, लेकिन बेल नहीं मिलने तक लालू को जेल में ही रहना पड़ेगा.
कोर्ट का फैलसा आने के बाद लालू ने एक बहुत ही एमोशनल ट्वीट क्या है. वो लिखते हैं कि:
अन्याय असमानता से
तानाशाही ज़ुल्मी सत्ता से
लड़ा हूँ लड़ता रहूँगा
डाल कर आँखों में आँखें
सच जिसकी ताक़त है
साथ है जिसके जनता
उसके हौसले क्या तोड़ेंगी सलाख़ें
अन्याय असमानता से
तानाशाही ज़ुल्मी सत्ता से
लड़ा हूँ लड़ता रहूँगा
डाल कर आँखों में आँखें
सच जिसकी ताक़त है
साथ है जिसके जनता
उसके हौसले क्या तोड़ेंगी सलाख़ें— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) February 21, 2022
फिर आगे एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि:
“मैं उनसे लड़ता हूँ जो लोगों को आपस में लड़ाते है वो हरा नहीं सकते इसलिए साजिशों से फँसाते है ना डरा ना झुका, सदा लड़ा हूँ, लड़ता ही रहूँगा लड़ाकों का संघर्ष कायरों को ना समझ आया है ना आएगा.”
मैं उनसे लड़ता हूँ जो लोगों को आपस में लड़ाते है
वो हरा नहीं सकते इसलिए साजिशों से फँसाते हैना डरा ना झुका, सदा लड़ा हूँ, लड़ता ही रहूँगा
लड़ाकों का संघर्ष कायरों को ना समझ आया है ना आएगा।— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) February 21, 2022
इसपर नेटीजेन्स ने अलग अलग तरीक़े से प्रतिक्रीया ज़ाहिर क्या है. लालू के ट्वीट का जवाब देते हुए एक ने लिखा है कि, “आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी के साथ हो रही नाइंसाफी का हम बदला जरूर लेंगे। इंकलाब ज़िंदाबाद.”
आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी के साथ हो रही नाइंसाफी का हम बदला जरूर लेंगे। इंकलाब ज़िंदाबाद।
— Hansraj Meena (@HansrajMeena) February 21, 2022
वहीं एक दूसरा व्यक्ति लिखता है, “बिहार के गरीब जनता का श्राप है लालू जी आज हर जगह बिहारी को गाली मिल रही रोजगार बिहार से चला गया लोग डर से जीते थे उसी पापो का परिणाम है. जिंदगी जेल मे कटे यही दुआ करूँगा.”
बिहार के गरीब जनता का श्राप है लालू जी आज हर जगह बिहारी को गाली मिल रही रोजगार बिहार से चला गया लोग डर से जीते थे उसी पापो का परिणाम है । जिंदगी जेल मे कटे यही दुआ करूँगा
— Ashutosh Mishra (@ashu199019) February 21, 2022
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के संबंध में कहा कि ना जाने उन्हें कब न्याय मिलेगा.
राज्यसभा सांसद श्री सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा है, ‘लालू प्रसाद यादव जी को ना जाने कब न्याय मिलेगा?
जिन लोगों ने ‘चारा’ खाया व खिलाया वो खुलेआम घूम रहे हैं और लालू जी, जिन्होंने इस प्रकरण को सीबीआई को सौंपा, उन्हें सज़ा पर सज़ा सुनायी जा रही है। मेरी सहानुभूति लालू जी व उनके परिवार के साथ है।’
लालू प्रसाद यादव जी को ना जाने कब न्याय मिलेगा?
जिन लोगों ने “चारा” खाया व खिलाया वो खुले में घूम रहे हैं और लालू जी, जिन्होंने इस प्रकरण को CBI को सौंपा उन्हें सजा पर सजा सुनाई जा रही है।
मेरी सहानुभूति लालू जी व उनके परिवार के साथ है।@laluprasadrjd@yadavtejashwi— digvijaya singh (@digvijaya_28) February 22, 2022
बता दें कि लालू प्रसाद यादव को पहले भी चारा घोटाले से जुड़े चार मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है. इनमें फिलहाल लालू बेल पर चल रहे हैं. इनमें भी उनको हाईकोर्ट से ज़मानत मिली थी. लोअर कोर्ट या ट्रायल कोर्ट ने उनको इसमें राहत नहीं दी थी. बाद में हाईकोर्ट में कुछ सज़ा काटने और हेल्थ प्रॉब्लेम की दलील दिए जाने की वजह से हाईकोर्ट ने उनको ज़मानत दी थी.

