लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भागीदारी परिवर्तन मोर्चा जहां प्रत्याशी देंगे, वहां पीस पार्टी उनका समर्थन करेगा और जहां पीस पार्टी प्रत्याशी देगा, वहां भागीदारी परिवर्तन मोर्चा उनका समर्थन करेगा.
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए जन अधिकार पार्टी और पीस पार्टी से गठबंधन किया है.
लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भागीदारी परिवर्तन मोर्चा जहां प्रत्याशी देंगे, वहां पीस पार्टी उनका समर्थन करेगा और जहां पीस पार्टी प्रत्याशी देगा, वहां भागीदारी परिवर्तन मोर्चा उनका समर्थन करेगा. बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ‘भागीदारी परिवर्तन मोर्चा’ गठबंधन बना है. इस गठबंधन में AIMIM, बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी और वामन मेश्राम की बामसेफ शामिल है.
LIVE : उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 के संबंध में AIMIM अध्यक्ष बैरिस्टर @asadowaisi @BabuSinghKush5 (अध्यक्ष – जन अधिकार पार्टी) @ppayub (अध्यक्ष – पीस पार्टी) की प्रेस वार्ता।#UttarPradeshElections2022 https://t.co/VMfiFOjAF0
— AIMIM (@aimim_national) February 16, 2022
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमने तय किया है कि राज्य में पीस पार्टी के उम्मीदवार जहां भी चुनाव लड़ेंगे, भागीदारी परिवर्तन मोर्चा उनका समर्थन करेगा. इसी तरह भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के उम्मीदवार जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, पीस पार्टी उनका समर्थन करेगी.
कॉन्फ्रेंस के दौरान मौजूद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि जहां भागीदारी मोर्चा के प्रत्याशी नहीं होंगे, वहां हम पीस पार्टी के प्रत्याशी का समर्थन करेंगे.
