मनीष सिसोदिया ने बताया दिल्ली में कोरोना मामलों में कमी को देखते हुए सोमवार से 9वीं से 12 वीं कक्षा तक के सभी स्कूल और कॉलेज को खोलने का निर्णय लिया गया है.
नयी दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना संक्रमण में आई कमी को देखते हुए सोमवार से स्कूल और कॉलेज को खोलने का निर्णय लिया गया है और सभी कार्यालय भी पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे.
श्री सिसोदिया ने संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में प्रतिबंधों में और छूट देने का फ़ैसला किया गया.
कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल सोमवार से खुलेंगे जबकि 14 फ़रवरी से नर्सरी से सभी कक्षाओं के स्कूल खुलेंगे.
Addressing an important Press Conference | LIVE https://t.co/qSeCtKpWCQ
— Manish Sisodia (@msisodia) February 4, 2022
उन्होंने कहा कि सभी कार्यालय भी पूरी क्षमता से खुलेंगे. सभी जिम, स्पा और स्वीमिंग पुलों को खोला जाएगा.
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नाईट कर्फ़्यू अब रात 11 बजे से सुबह पाँच बजे तक जारी रहेगा.
सभी रेस्टोरेंट भी रात 11 बजे तक खुलेंगे.
