Friday, March 13, 2026

मोदी सरकार का बजट महंगाई एवं आम आदमी की जेब खाली करने वाला: गहलोत

Share

अशोक गहलोत ने मोदी सरकार का बजट को बताया निराशाजनक और कहा यह बजट महंगाई बढ़ाने तथा आम आदमी, किसान, मजदूर की जेब खाली करने वाला बजट हैं.

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र के मोदी सरकार का बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा है कि यह बजट महंगाई बढ़ाने एवं उद्योगपतियों की जेब भरने तथा आम आदमी, किसान, मजदूर की जेब खाली करने वाला बजट साबित होगा.

श्री गहलोत ने अपनी बजट प्रतिक्रिया में आज यह बात कही.

उन्होंने कहा कि पिछले सात साल में केन्द्र सरकार का राजकोषीय घाटा दोगुना हो गया है. इस बजट के बाद यह घाटा और बढ़ने वाला है.

बजट में किसान, आम आदमी, गरीब महिलाओं एवं वंचित वर्ग के लिए कोई विशंष प्रावधान नहीं हैं.

बजट में रोजगार के नए आंकडे पेश किए गए है परंतु इसकी कोई ठोस कार्य योजना नहीं बनाई गई है.

इसका हश्र भी दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष के वादे जैसा ही होगा.

उन्होंने कहा कि इस बजट से 25 सांसद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को देने वाले राजस्थान के नागरिक पूरी तरह निराश हुए है.

ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा, जल जीवन मिशन में केन्द्र राज्य का खर्च 90:10 के अनुपात में करने, जैसलमेर-कांडला रेलवे लाइन एवं गुलाबपुरा में मेमू कोच की स्थापना के लिए कोई घोषणा नहीं की गई है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट महंगाई बढ़ाने वाला, उद्योगपतियों की जेब भरने वाला एवं आम आदमी, किसान, मजदूर की जेब खाली करने वाला बजट साबित होगा.

Read more

Local News