डॉ नरोत्तम मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को ख़त्म करने की सुपारी ले ली है.
भोपाल: मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि श्री सिंह ने कांग्रेस को ख़त्म करने की सुपारी ले ली है.
डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि श्री सिंह ने कांग्रेस को खत्म करने की सुपारी ले ली है.
.@digvijaya_28 जी ने कांग्रेस को खत्म करने की सुपारी ले रखी है।@INCMP pic.twitter.com/Sb3gkVIMko
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) January 24, 2022
श्री सिंह ने कल अपने ट्वीट में कहा था कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के हिंदुत्व के बारे में विचार सुने जाने चाहिए.
वे गोलवलकर व मोहम्मद अली जिन्ना दोनों के विचारों के विरोधी थे। डॉ मिश्रा उनके इसी ट्वीट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे.
वहीं रविवार को श्री सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के बारे में डॉ मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान से दिग्विजय सिंह की मुलाक़ात में श्री कमलनाथ का जाना दोनों की मित्रता पर प्रश्नचिन्ह लगा देता है.
वास्तव में कांग्रेस के ये दोनों नेता ही एक दूसरे पर भरोसा नहीं करते हैं.
