Monday, March 30, 2026

गेल निदेशक रंगनाथन को सीबीआई ने रिश्वत लेने के मामले में किया गिरफ्तार

Share

छापेमारी के दौरान मिले प्रथम दृष्टया सबूतों के आधार पर गेल निदेशक रंगनाथन को गिरफ्तार किया गया. सीबीआई ने ई. एस. रंगनाथन एवं अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

नयी दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित रिश्वत के एक मामले में रविवार को गेल के निदेशक (मार्केटिंग) ई. एस. रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान मिले प्रथम दृष्टया सबूतों के आधार पर गेल के निदेशक (मार्केटिंग) ई. एस. रंगनाथन को गिरफ्तार किया गया.

सीबीआई ने गेल निदेशक रंगनाथन एवं अन्य के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की थी.

इस आधार शनिवार को राजधानी दिल्ली समेत 8 संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई थी.

इस दौरान 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए थे.

सीबीआई का दावा है कि अब तक छापेमारी में रंगनाथन के विभिन्न परिसरों से 1.3 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं.

Read more

Local News