Friday, March 13, 2026

मौसम ने बदला अपना मिजाज, कड़कती ठंड के साथ दिल्ली एनसीआर में बारिश

Share

मौसम विभाग के अनुसार दिनभर बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी. दिल्ली एनसीआर में 9 जनवरी तक बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है.

नयी दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से चल रही शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बीच कल देर रात से दिल्ली एनसीआर में हो रही बारिश ने मौसम का मिज़ाज बदल दिया है.

प्राप्त जानकारी के कल रात से रही बारिश के कारण दिल्ली और एनसीआर के कई इलाको में लोगों को आज सुबह जल जमाव की स्थिति का सामना करना पड़ा है.

मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी.

मौसम विभाग दिल्ली-एनसीआर में नौ जनवरी तक बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है.

शनिवार को सुबह तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Read more

Local News