Sunday, March 15, 2026

गोवा: भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक पर पंजाब सरकार को निलंबित करने की मांग की

Share

प्रमोद सावंत ने कहा कि हमने राज्यपाल से राष्ट्रपति के हस्तक्षेप की मांग की और पंजाब सरकार को निलंबित कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाने का अनुरोध किया है.

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा चूक पर पंजाब सरकार को निलंबित करने की मांगी की.

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

डॉ. सावंत ने गुरुवार शाम को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, “देश के इतिहास में इस तरह की यह पहली घटना हुई है. जब एक राज्य सरकार जो प्रधानमंत्री को सुरक्षा नहीं दे सकती, तो हम आम लोगों की स्थिति के बारे में कुछ भी नहीं सोच सकते.”

उन्होंने कहा कि हमने राज्यपाल से राष्ट्रपति के हस्तक्षेप की मांग की और पंजाब में कांग्रेस सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाने का अनुरोध किया है.

प्रतिनिधिमंडल में भाजपा गाेवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेट तानडवे, राज्य राजस्व मंत्री जेनिफर मोनसेराटे, एनआरआई आयुक्त नरेन्द्र सवाईकर, विधायक टोनी फर्नांडिस सहित अन्य लोग शामिल थे.

Read more

Local News