Sunday, March 15, 2026

बुल्ली बाई ऐप मामला: मुंबई पुलिस ने विशाल झा और श्वेता सिंह को किया गिरफ्तार

Share

बुल्ली बाई ऐप के लिए मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु के 21 वर्षीय छात्र विशाल झा और उत्तराखंड की 18 वर्षीय श्वेता सिंह को गिरफ्तार किया है।

मुंबई: मुंबई पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने ‘बुल्ली बाई’ ऐप मामले में बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया.

‘बुल्ली बाई’ ऐप में मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें बिना उनकी इजाजत की अपलोड की गयीं थी.

पुलिस आयुक्त हेमंत नागार्ले बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि 31 दिसंबर और एक जनवरी को मुस्लिम महिलाओं की फोटो ऐप में अपलोड कर दी गयीं थी.

शिकायत के बाद बेंगलुरु से विशाल झा को गिरफ्तार किया गया और उसके कहने पर ऐप की मास्टर माइंड श्वेता सिंह को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया.

तीसरे व्यक्ति को आज उत्तराखंड से ही गिरफ्तार किया गया और उसे मुंबई लाया जा रहा है.

विशाल और श्वेता सिंह को पहले ही पांच दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

श्री नागर्ले ने कहा कि ऐप में एक ही धर्म की महिलाओं की फोटो डाली गयीं थी जिनमें पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और प्रसिद्ध व्यक्तियों और अन्य की फोटो नीलामी के लिए डाली गयीं थी.

इसके छह माह पूर्व “सुल्ली डील्स” नामक ऐप में एक वर्ग की महिलाओं की फोटो डाली गयीं थी.

पुलिस ने मामले की विस्तृत जानकारी देने से मना कर दिया है.

Read more

Local News