Friday, March 13, 2026

ड्रोन के इस्तेमाल से कृषि क्षेत्र में हो सकती हैं 50 लाख रोजगार की उत्पत्ति: गडकरी

Share

नितिन गडकरी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक का उपयोग समय की मांग है और यह केवल एक वर्ष में ग्रामीण क्षेत्र में 50 लाख रोजगार की उत्पत्ति कर सकता है.

नागपुर: केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि कृषि क्षेत्र में ड्रोन के इस्तेमाल से ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 50 लाख रोजगार की उत्पत्ति हो सकते हैं.

श्री गडकरी ने सोमवार को नागपुर में ‘एग्रोविजन’ प्रदर्शनी के समापन समारोह के दौरान यह बात कही.

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक का उपयोग समय की मांग है और यह केवल एक वर्ष में ग्रामीण क्षेत्र में 50 लाख रोजगार की उत्पत्ति कर सकता है.

श्री गडकरी ने कहा कि ड्रोन से कीटनाशकों और फसल पोषक तत्वों के छिड़काव के लिए ड्रोन को संचालित करने के लिए मानव शक्ति की आवश्यकता होगी और यह ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के बड़े अवसर खोलने में मदद करेगा.

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक को अपनाने को लेकर नीति का मसौदा तैयार करने की आवश्यकता के बारे में चर्चा की है.

Read more

Local News