Friday, March 13, 2026

मलेशिया में बाढ़ से 40 से ज़्यादा लोग मरे और 8 लोग लापता

Share

पुलिस महानिरीक्षक अब्दुल्लाह सानी के हवाले से बताया कि मलेशिया में बाढ़ से मरने वाले 41 लोगों में 25 सेलांगर, 15 पहांग के रहने वाले और एक व्यक्ति केलांतन का रहने वाला है.

क्वालालंपुर: मलेशिया में बाढ़ से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है जबकि आठ लोग अभी भी लापता हैं.

पुलिस ने बताया कि इससे पहले यह रिपोर्ट आई थी कि बाढ़ में 27 लोगों की मौत हो गई है.

वर्तमान में बाढ़ में 26 पुरुषों, 13 महिलाओं और दो बच्चों की मौत हो गई है.

द स्टार अखबार ने पुलिस महानिरीक्षक तेन एक्रिल सानी अब्दुल्लाह सानी के हवाले से बताया कि मरने वाले 41 लोगों में 25 सेलांगर, 15 पहांग के रहने वाले और एक व्यक्ति केलांतन का रहने वाला है.

Read more

Local News