Friday, March 13, 2026

पश्चिम बंगाल: सीबीआई ने 11 लोगों के खिलाफ एक और केस किया दर्ज

Share

सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के संबंध में 11 अन्य लोगों के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया और अन्य अपराधों से जुड़े घटनाओ में 50 मामले दर्ज किये हैं.

नयी दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के संबंध में कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश कस अनुपालन करते हुए बुधवार को 11 अन्य लोगों के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया.

सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में हिंसा और अन्य अपराधों से जुड़े प्रकरणों में 50 मामले दर्ज किये हैं.

सीबीआई ने जनमेनजॉय दलाई की मौत से संबंधित मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है.

आरोपी और अन्य ने 30 मार्च को दलाई का उस समय अपहरण कर लिया, जब वह कांथी से घर लौट रहा था.

आरोपियों ने कथित तौर पर लाठी, लोहे की रॉड, धारदार हथियारों से उसे बुरी तरह पीटा.

बाद में उसकी मौत हो गयी थी.

Read more

Local News