Tuesday, March 31, 2026

परिसीमन आयोग की सिफारिशें निराशाजनक, श्रीनगर में होगा विरोध प्रदर्शन : पीएजीडी

Share

श्री फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई पीएजीडी की बैठक में जम्मू कश्मीर के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की गयी तथा परिसीमन आयोग की सिफारिशों के विरोध में श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया गया.

जम्मू: पीपुल्स अलायंस फॉर गुप्कर डिक्लेरेशन (पीएजीडी) ने परिसीमन आयोग की सिफारिशों को निराशाजनक बताते हुए आगामी 1 जनवरी को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की.

श्री फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता में यहां हुई पीएजीडी की बैठक में जम्मू कश्मीर के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की गयी तथा परिसीमन आयोग की सिफारिशों के विरोध में श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया गया.

पीएजीडी के प्रवक्ता एम वाई तारिगामी ने कहा कि पीएजीडी के नेताओं ने सर्वसम्मति से आयोग की सिफारिशों का विरोध किया है.

उन्होंने बताया कि पुनर्गठन अधिनियम के तहत आयोग की संवैधानिकता को शीर्ष न्यायालय में चुनौती दी गयी है.

उन्होंने कहा, “आयोग की सिफारिशें बेहद निराशाजनक और विभाजनकारी हैं और इससे कश्मीर के लोग और कमजोर होंगे. यह क्षेत्र की जनता को अस्वीकार्य है.”

उन्होंने लोगों से एकजुट रहने और भाजपा के विभाजनकारी और विघटनकारी मंसूबों का शिकार न होने की भी अपील की.

Read more

Local News