Tuesday, March 31, 2026

क्रिप्टोकरेंसी कारोबार अविनियमित, निवेश के आंकड़े नहीं रखती सरकार: पंकज चौधरी

Share

राज्य वित्त मंत्री पंकज चौधरी ने बताया, भारत में क्रिप्टोकरेंसी कारोबार अविनियमित है. सरकार क्रिप्टोकरेंसी में हुए निवेश पर आंकड़े इकट्ठा नहीं करती है.

नयी दिल्ली: सरकार ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि क्रिप्टोकरेंसी कारोबार का अभी वह कोई आंकड़ा नहीं रखती है लेकिन इसके विनियमन के लिए विधेयक को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सदन में एक लिखित उत्तर में कहा, “वर्तमान में भारत में क्रिप्टो मुद्राएं अविनियमित है. सरकार क्रिप्टो में हुए निवेश पर आंकड़े एकत्र नहीं करती है.”

उन्होंने कहा, “क्रिप्टो करेंसी और आधिकारिक डिजिटल मुद्रा के विनियमन पर एक विधेयक को मंत्रिमंडल के विचारार्थ अंतिम रूप दिया जा रहा है.”

Read more

Local News