Friday, March 13, 2026

अमेरिका के कई राज्यों में पहुंचा कोविड-19 का नया वेरिएंट ओमिक्रोन

Share

कोविड-19 के नये वेरिएंट ओमिक्रोन का पहला मामला दक्षिणी अफ्रीका में आया था और इसके बाद यह अमेरिका, मुख्य रूप से पश्चिमी देशों में एक बड़ी परेशानी बन गया है.

वाशिंगटन: अमेरिका के 10 राज्यों में कोविड-19 के नये वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले सामने आये हैं.

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को मैरीलैंड, मिसौरी, नेब्रास्का, पेंसिल्वेनिया, न्यू जर्सी और यूटा राज्यों में ओमिक्रोन के मामले सामने आए हैं.

इससे पहले ओमिक्रोन के मामले कैलिफोर्निया, कोलोराडो, हवाई, मिन्नेसोटा और न्यूयार्क में ओमिक्रोन के मामले दर्ज किये गये थे.

ओमिक्रोन का पहला मामला दक्षिणी अफ्रीका में सामने आया था और इसके बाद यह अमेरिका, मुख्य रूप से पश्चिमी देशों में नए यात्रा प्रतिबंधों और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों का कारण बनते हुये एक बड़ी परेशानी बन गया है.

Read more

Local News