Friday, March 13, 2026

सरकार ने ओमिक्रोन के खतरों को देखते हुए हवाई अड्डों पर बढ़ाई जांच: सिंधिया

Share

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ओमिक्रोन के खतरों को देखते हुए कहा कि सरकार ने 11 देशों को जोखिम वाले श्रेणी में रखा है. और अंतर्राष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्रियों की हवाई अड्डे पर कड़ी जांच की जा रही है.

नयी दिल्ली: सरकार ने कोविड-19 के नये वेरिएंट ओमिक्रोन के खतरों को दुनियाभर में बढ़ता हुआ देखकर 11 देशों को जोखिम वाले श्रेणी में रखा है और वहां से आने वाले यात्रियों की हवाई अड्डे पर कड़ी जांच की जा रही है.

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि कहा कि सरकार ने 11 देशों को जोखिम वाले श्रेणी में रखा है जिनमें यूरोप के सारे देश, दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, ब्राज़ील, चीन, मॉरीशस, न्यूज़ीलैंड, ज़िम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इज़रायल शामिल है.

इन देशों से आने वाले यात्रियों की हवाई अड्डे पर कड़ी जांच की जा रही है.

उन्होंने कहा कि वंदेभारत मिशन के तहत विभिन्न देशों से भारत सरकार ने एक करोड़ 83 लाख से ज्‍यादा भारतीय आये और यहां फंसे हुए यात्री स्वदेश वापस गये.

श्री सिंधिया ने एक अन्य पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि पहली बार विदेश जाने वाले यात्रियों के संबंध में फिलहाल कोई योजना नहीं बनायी गयी है

Read more

Local News