राष्ट्रपति कोविंद ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर देश के नागरिकों को शुभकामनाएं दी और लोगों से कहा कि उनके बताए रास्ते पर चले.
नयी दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शुक्रवार को गुरु नानक देव जी की जयंती के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और लोगों से उनके बताए गए मार्ग पर चलने की अपील की.
गुरु नानक देव जी की जयंती के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से सिख समुदाय के भाइयों-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आइए, हम सब गुरु नानक देव जी के बताए ‘नाम जपो, किरत करो, वंड छको’ के मार्ग पर चलें और अपने आचरण में उनकी शिक्षाओं का पालन करें।
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 19, 2021
श्री कोविंद ने ट्वीट कर कहा, “गुरु नानक देव जी की जयंती के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से सिख समुदाय के भाइयों-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. आइए, हम सब गुरु नानक देव जी के बताए ‘नाम जपो, किरत करो, वंड छको’ के मार्ग पर चलें और अपने आचरण में उनकी शिक्षाओं का पालन करें.”

