Friday, March 13, 2026

यूपी के चंदौली मे मालगाड़ी के 8 वैगन पटरी से उतरे, रेल यातायात प्रभावित

Share

मालगाड़ी गुजरात के हापा से पश्चिम बंगाल जा रही थी यूपी के चंदौली मे मालगाड़ी के 8 वैगन पटरी से उतर गए, इससे दिल्ली-कोलकाता ट्रंक मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है.

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के समीप एक मालगाड़ी के 8 वैगन पटरी से उतर कर खेत में जा गिरे.

आरंभिक जानकारी के अनुसार मालगाड़ी गुजरात के हापा से पश्चिम बंगाल जा रही थी और उसमें टाइलें लदीं थीं.

इससे दिल्ली कोलकाता ट्रंक मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है.

विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है.

Read more

Local News