Wednesday, April 1, 2026

निर्वाचन आयोग: 16 नवंबर को होगी 4 राज्यों की 54 सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना

Share

निर्वाचन आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 राज्यों की कुल 54 सीटों के लिए 16 नवंबर को चुनाव अधिसूचना जारी की जायेगी और मतदान 10 दिसंबर को होगा।

नयी दिल्ली: आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना विधान परिषद में स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों की कुल 54 सीटों के लिए 16 नवंबर को चुनाव अधिसूचना जारी की जायेगी।

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यहां जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि इन राज्यों की कुल 54 सीटों के लिए 16 नवंबर को चुनाव अधिसूचना जारी की जायेगी और मतदान 10 दिसंबर को होगा।

निर्वाचन आयेाग के अनुसार मतों की गिनती 14 दिसंबर को होगी।

उन्होंने कहा कि इन राज्यों में चुनाव कार्यक्रम की इस घोषणा के साथ ही वहां चुनाव आर्दश आचार संहिता लागू हो गई है।

Read more

Local News