झारखंड में राज्य निर्वाचन आयोग ने की घोषणा, पंचायत के चुनाव जल्द ही शुरू होंगे।
रांची: झारखंड में राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है।
राज्य निर्वाचन आयोग अपनी ओर से पंचायत चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली है।
राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से राज्य सरकार को इस संबंध में सूचना भी दी जा चुकी है।
राज्य निर्वाचन आयोग सूत्रों ने सोमवार को कहा कि उनके तरफ से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है।
अब बस सरकार के स्तर से आदेश का इंतजार है।
जैसे ही सरकार के स्तर से औपचारिक स्वीकृति मिलेगी, आयोग चुनाव प्रक्रिया के संचालन में लग जायेगा।
झारखंड में जल्द बज सकती है पंचायत चुनाव की बिगुल, तैयारी पूरी, राज्य निर्वाचन आयोग ने सरकार को भेजी रिपोर्ट https://t.co/cSakSJHyZJ
— todaypostlive (@LiveTodaypost) November 7, 2021
पंचायत चुनाव के लिये लगभग 45 दिनों की जरूरत होती है।
पंचायत चुनाव के लिये 53480 मतदान केंद्र बना है।
264 प्रखंडों में 4345 ग्राम पंचायत, वार्ड सदस्यों के 53479, पंचायत समिति के 5341 और जिला परिषद के 536 सदस्यों का चुनाव इसके जरिये किये जायेंगे।
गिरिडीह में सबसे अधिक मतदान केंद्र 4460 और सबसे कम मतदान केंद्र लोहरदगा में 803 फाइनल हुआ है।
यानि पंचायत चुनाव में 344 मुखिया गिरिडीह से और 81 मुखिया लोहरदगा से चुने जायेंगे।
इधर गांवो में कयास लगाए जा रहे हैं कि छठ महापर्व के तत्काल बाद पंचायत चुनाव की घोषणा की जा सकती है।
अधिसूचना 15 नवंबर तक जारी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि झारखंड में पंचायतों का कार्यकाल इस वर्ष जनवरी में समाप्त हो गया है।
फिलहाल पंचायतों का कामकाज सरकार द्वारा गठित समिति देख रही है।
इसमें स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल हैं।
