दिल्ली पुलिस ने पटाखे बेचते तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार। गोविंद पुरी से 30 कि.ग्रा, तुगलकाबाद एक्सटेंशन से 8 और लाजपतनगर से 32 कि.ग्रा प्रतिबंधित पटाखे किये गये बरामद।
नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंध के बावजूद पटाखे बेचते तीन दुकानदारों को गिरफ्तार किया है।
दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ईशा पांडेय ने शनिवार को बताया कि गोविंद पुरी क्षेत्र से रूपम (43) तथा लाजपतनगर क्षेत्र से आशीष बंसल (31) और संदीप महाजन (48) को गिरफ्तार किया है।
इनके पास से 70 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद किये गये हैं।
उन्होंने बताया कि गोविंद पुरी निवासी रूपम के पास से 30 किलोग्राम, तुगलकाबाद एक्सटेंशन निवासी अशीष के पास से आठ किलोग्राम और लाजपतनगर निवासी संदीप से 32 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद किये गये हैं।
