आयकर विभाग ने बताया की उपमुख्यमंत्री अजित पवार की कुर्क कि गई संपत्तियों में 1 चीनी फैक्ट्री, दिल्ली में 1 आवासीय संपत्ति, मुंबई के बहुत पॉश इलाके में स्थित 1 कार्यालय, गोवा में 1 रिसॉर्ट और महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में जमीन शामिल है।
पुणे: आयकर विभाग ने मंगलवार को आकस्मिक घटनाक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़ी करीब 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की।
आयकर अधिकारियों के मुताबिक श्री अजित पवार की जिन संपत्तियों को कुर्क किया गया है उनमें एक चीनी फैक्ट्री, दक्षिण दिल्ली में एक आवासीय संपत्ति, मुंबई के बहुत पॉश इलाके में स्थित एक कार्यालय, गोवा में एक रिसॉर्ट और महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में जमीन शामिल है।
आयकर (IT) विभाग ने महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और NCP नेता अजीत पवार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की। उनसे जुड़ी 1000 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त हुई।https://t.co/S1YnMnYorM
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) November 2, 2021
मुंबई में जिस कार्यालय को कुर्क किया गया है , वह अजित पवार के बेटे पार्थ पवार का है।
आयकर अधिकारियों ने कुछ महीने पहले उपमुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले कुछ उद्योगपतियों के घरों पर छापेमारी की थी।
उन्होंने श्री अजीत पवार की दो बहनों के घरों पर भी छापेमारी की थी।
पिछले महीने ही आयकर विभाग की टीमों ने चीनी कारखानों सहित व्यवसायों पर छापा मारा था और कोल्हापुर और पुणे में पवार की बहनों के घरों के साथ-साथ मुंबई में पार्थ के कार्यालय की तलाशी ली थी।
