Thursday, March 12, 2026

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में मकान में आग लगने से 4 लोगों की मौत

Share

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में मकान में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

नयी दिल्ली: दिल्ली में मंगलवार को एक मकान में आग लगने से चार लोगों की झुलस कर मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसा दिल्ली के पुरानी सीमापुरी इलाके में हुआ।

एक मकान की तीसरी मंजिला पर आग लगने की घटना में रीना (55), होरी लाल (59), आशु (24) और रोशनी (18) की जलकर मौत हो गई।

होरी लाल शास्त्री भवन में चपरासी के पद, जबकि रीना दिल्ली नगर निगम में सफाई कर्मचारी थी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

पुलिस ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Read more

Local News