19.1 C
Delhi
Thursday, January 22, 2026

तालिबान के बैन लिस्ट से हटाये जाने को लेकर पुतिन के बयान का स्वागत करते है: बल्खी

विश्वतालिबान के बैन लिस्ट से हटाये जाने को लेकर पुतिन के बयान का स्वागत करते है: बल्खी

तालिबान ने पुतिन के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अफगानिस्तान रूस के राष्ट्रपति के बयान का स्वागत करता है और हम पारस्परिकता के सिद्धांत पर आधारित अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ सकारात्मक संबंध चाहते हैं।

मास्को: अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि तालिबान को आतंकवादी सूची से बाहर करने की संभावना के संबंध में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बयान का वह स्वागत करता हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल कहार बल्खी ने ट्विटर पर श्री पुतिन के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अफगानिस्तान विदेश मंत्रालय रूस के राष्ट्रपति के बयान का स्वागत करता है और हम पारस्परिकता के सिद्धांत पर आधारित अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ सकारात्मक संबंध चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि अन्य देशों को अफगानिस्तान के प्रति अपने दृष्टिकोण में ‘सकारात्मक बदलाव’ लाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में श्री पुतिन ने कहा था कि रूस को उम्मीद है कि अफगानिस्तान में
स्थिति सकारात्मक तरीके से विकसित हो।

उन्होंने कहा था कि तालिबान को आतंकवादी सूची से बाहर करने का निर्णय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के जरिए किया जाना चाहिए।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles