Thursday, March 19, 2026

सीरिया में अमेरिकी हवाई हमले में अल-कायदा का प्रमुख नेता अब्दुल हामिद ढेर

Share

मेजर जॉन रिग्सबी ने बताया, सीरिया में अमेरिकी हवाई हमले में अल-कायदा का प्रमुख नेता अब्दुल हमीद मारा गया। हमलें में कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ है।

वाशिंगटन: सीरिया में अमेरिकी सेना के हवाई हमले में आतंकवादी संगठन अल-कायदा का प्रमुख नेता अब्दुल हामिद अल-मातर मारा गया।

केन्द्रीय कमान के प्रवक्ता मेजर जॉन रिग्सबी ने शुक्रवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया, “उत्तर पश्चिमी सीरिया में आज अमेरिकी सेना के हवाई हमले में आतंकवादी संगठन अल-कायदा का प्रमुख नेता अब्दुल हमीद अल-मातर मारा गया। हमलें में कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ है। इसके लिए एमक्यू-9 विमान का इस्तेमाल किया गया है।”

Read more

Local News