Friday, March 13, 2026

संयुक्त किसान मोर्चा ने पार्टी से किया योगेन्द्र यादव को निलंबित

Share

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में लखीमपुर खीरी में किसानों के नरसंहार के दोषी भाजपा कार्यकर्ता के घर जाने पर योगेन्द्र यादव को किया निलंबित।

नयी दिल्ली: संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में लखीमपुर खीरी में किसानों के नरसंहार के दोषी भाजपा कार्यकर्ता के घर जाने पर योगेन्द्र यादव को संयुक्त किसान अग्रभाग ने 9 मेंबरी कमेटी एवं एस.के.एम की गतिविधियों से 1 माह के लिए निलंबित किया..योगेन्द्र यादव ने अपने कृत के लिए किसानों से माफ़ी माँगी।

श्री यादव ने गुरुवार को यहां ट्वीट कर कहा, “26 अक्टूबर को होने वाली लखनऊ किसान महापंचायत को वर्तमान मौसम की स्थिति जिसकी सबसे अधिक मार किसान झेल रहा है व फसल के मौसम के कारण 22 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।”

श्री यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा उर्फ टेनी की बर्ख़ास्तगी और गिरफ्तारी के लिए 26 अक्टूबर को विरोध धरने आयोजित किये जाएंगे।

Read more

Local News