Friday, March 13, 2026

बिंदापुर में व्यक्ति ने की 22 वर्षीय महिला की चाकू मारकर हत्या

Share

पुलिस कि शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी किसी बात को लेकर युवती से नाराज था और उसे बहाने से मिलने के लिए बुलाया।जब युवती उससे मिलने आई तो उसने महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी।

नयी दिल्ली: दिल्ली के बिंदापुर इलाके में एक व्यक्ति ने 22 वर्षीय महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्या के आरोपी और युवती के बीच दोस्ती थी लेकिन किसी वजह से दोनों अलग हो गये और बातचीत करना बंद कर दिया।

आरोपी किसी बात को लेकर युवती से नाराज हो गया और उसे बहाने से मिलने के लिए बुलाया।

युवती जब उससे मिलने आई तो उसने कथित तौर पर चाकू से सात बार वार कर उसकी हत्या कर दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और घटनास्थल का विश्लेषण कर रही है।

Read more

Local News