Wednesday, May 6, 2026

चंबल संभाग के भिंड के सहायक संचालक कृषि रामनरेश शर्मा निलंबित

Share

चंबल संभाग के भिंड के कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक संचालक रामनरेश शर्मा को निलंबित कर दिया गया है।

मुरैना: मध्यप्रदेश के चंबल संभाग के भिंड जिले के कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक संचालक रामनरेश शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार चंबल संभागायुक्त आशीष सक्सेना ने रामनरेश शर्मा को निलंबित किया है।

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कृषि विकास एवं किसान कल्याण कार्यालय मुरैना किया गया है।

 

निलंबन की कार्यवाही भिंड कलेक्टर के प्रस्ताव पर की गयी है।

रामनरेश शर्मा के खिलाफ यह कार्रवाई उनके द्वारा अपने दायित्व के निर्वहन में लापरवाही बरतने के चलते की गयी है।

Read more

Local News