Sunday, March 15, 2026

दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में आग, कई सामान जलकर खाक

Share

दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में आग दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

नयी दिल्ली: दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में सोमवार को आग लगने से कई कीमती सामान जलकर खाक हो गए।

घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक यह घटना प्रथम तल पर आपातकालीन वार्ड के सेमिनार रूम में हुई।

आग लगने से आपातकालीन बिजली बैकअप के लिए लगी बैट्री चार्जिंग से संबंधित इक्यूपमेंट समेत कई सामान जल गए।

दिल्ली फायर सर्विस को आग लगने की इस घटना की सूचना रात 12:20 बजे मिली।

सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर रवाना कर दी गईं।

दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस प्रकार एक बड़ा हादसा टल गया।

आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है

Read more

Local News