Friday, March 13, 2026

क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान की जमानत अर्जी पर 14 अक्टूबर को होगी सुनवाई

Share

मुंबई के नजदीक क्रूज पर एनसीबी की छापेमारी के दौरान आर्यन खान और अन्य लोगों को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान की जमानत अर्जी पर विशेष अदालत 14 अक्टूबर को करेगी सुनवाई।

मुंबई: क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के पुत्र आर्यन खान की जमानत अर्जी पर मुंबई की विशेष अदालत गुरुवार को भी सुनवाई करेगी।

उल्लेखनीय है कि मुंबई के नजदीक क्रूज पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की छापेमारी के दौरान आर्यन खान और अन्य लोगों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

एनसीबी ने बुधवार को अदालत में सुनवाई के दौरान आर्यन को जमानत पर रिहा किये जाने का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि आरोपियों का संबंध ड्रग माफिया से हैं।

Read more

Local News