दिल्ली में पकड़े गए पाक आतंकी मोहम्मद अशरफ पहचान छुपाकर अजमेर में रहने की बात उजागर होने के बाद देवनानी ने ट्वीट कर कहा कि अजमेर में सर्च ऑपरेशन चलाकर लोगों की नागरिकता एवं दस्तावेजों का परीक्षण करें।
अजमेर: राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वासुदेव देवनानी ने राज्य सरकार से अजमेर में अवैध रूप से बसे लोगों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाने की मांग की है।
#दिल्ली में गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद अशरफ के #अजमेर में रुकने की जानकारी के बाद शहरवासियों की मांग, पिछले विधानसभा चुनाव में भी विधायक @VasudevDevnani ने हज़ारों फ़र्ज़ी वोटर्स के नाम को कटवाया था… #Ajmer #Rajasthan @PMOIndia @RajCMO @PoliceRajasthan @VasundharaBJP pic.twitter.com/qFV9GMaK1g
— MTTV INDIA (@MTTVINDIA) October 13, 2021
देश की राजधानी दिल्ली में पकड़े गए पाक आतंकी मोहम्मद अशरफ का पहचान छुपाकर दो वर्ष तक अजमेर में रहने की बात उजागर होने के बाद आज देवनानी ने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान पुलिस अजमेर दरगाह शरीफ व अंदरकोट सहित अजमेर शहर में सर्च ऑपरेशन चलाकर नागरिकों की नागरिकता एवं दस्तावेजों का परीक्षण करें।
अजमेर उत्तर विधायक देवनानी ने कहा कि अजमेर में पाक आतंकी मोहम्मद अशरफ का पहचान छुपाकर रहना अजमेर के नागरिकों का जीवन बारूद के ढेर पर होना दर्शाता है जो कि असुरक्षित और खतरनाक है।
उन्होंने राजस्थान सरकार से अजमेर में अवैध रूप से बस रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों, रोहिंग्या मुसलमानों की शिनाख्त कर उनको खदेड़े जाने की मांग की।
साथ ही पुलिस द्वारा अनाधिकृत व्यक्तियों की पहचान हेतु तत्काल प्रभाव से सर्च ऑपरेशन चलाए जाने की मांग की।
इस बीच अजमेर पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए अजमेर दरगाह शरीफ तथा तीर्थराज पुष्कर की सुरक्षा बढ़ा दी है।
