Thursday, March 19, 2026

अफ्रीका के माली आतंकवादी हमले में 16 सुरक्षा जवानों की मौत

Share

माली आतंकवादी हमले में सुरक्षा जवानों के मरने की संख्या बढ़कर 16 हो गई है, और हमले में अन्य 9 लोग घायल हुए है।

बामाकाओ: पश्चिम अफ्रीकी देश में सुरक्षा बलों पर माली आतंकवादी के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है, हमले में नौ लोग घायल हुए है। माली सशस्त्र बलों (एफएए) की वेबसाइट ने गुरूवार यह जानकारी दी है।

सेना ने गुरूवार को जारी बयान में कहा कि बुधवार को बादागारा और कोरो रोड पर फामा के काफिले पर करीब 11:25 बजे आतंकवादियों ने हमला हुआ था जिसमें नौ जवानों की मौत हो गई तथा नौ अन्य घायल हो गए है।

उन्होंने कहा, “पूरा माली राष्ट्र इन बहादुर सैनिकों की साहस को सलाम करता है।”

बुधवार को जारी बयान में सेना ने नौ जवानों के मारे जाने और 11 के घायल होने की तथा 15 आतंकवादियों के मारे और 20 मोटरसाइकिल जब्त किये जाने की बात कही थी।

Read more

Local News