Friday, March 13, 2026

पाकिस्तान मे भीषण भूकंप, 20 लोगों की मौत, 100 से अधिक लोग घायल

Share

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान मे भीषण भूकंप में 20 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

इस्लामाबाद: बलूचिस्तान प्रांत के हरनई में आज तडके करीब 03.30 बजे पाकिस्तान मे भीषण भूकंप में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

https://twitter.com/i/events/1445911528142606338?s=20

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गयी है।

पाकिस्तान के जियो न्यूज़ के अनुसार हरनई इलाके में गुरुवार तडके भूकंप के झटके महसूस किए गए।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

इसके अलावा कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। भूकंप की तीव्रता काफी तेज थी और आसपास के कई जिलों में नुकसान हुआ है।

Read more

Local News