18.1 C
Delhi
Thursday, January 22, 2026

न्यूजीलैंड अगामी चुनावों से पहले चुनाव कानून की समीक्षा करेगा

विश्वन्यूजीलैंड अगामी चुनावों से पहले चुनाव कानून की समीक्षा करेगा

न्यूजीलैंड वर्ष 2023 में होने वाले आम चुनावाें के मद्देनजर अगली पीढ़ी के मतदाताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए चुनाव कानून की समीक्षा करेगा।

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड वर्ष 2023 में होने वाले आम चुनावाें के मद्देनजर अगली पीढ़ी के मतदाताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए चुनाव कानून की समीक्षा करेगा।

न्याय मंत्री क्रिस फाफोई ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा, “1950 के बाद से बहुत कुछ बदला है लेकिन हमारे अधिकांश चुनावी नियम नहीं हैं। हम व्यवस्था को और अधिक विश्वसनीय बनाने और लोगों के मतदान अधिकार के बेहतर समर्थन के लिए चुनाव नियमों को स्पष्ट और निष्पक्ष बनाना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र समीक्षा चुनाव नियमों, मसलन मतदान की आयु और विदेशी मतदान, राजनीतिक दलों को मिलन वाले धन, और संसद की अवधि को लेकर होगी।

उन्होंने कहा कि इसमें राजनीतिक चंदे की पारदर्शिता में सुधार करना शामिल है।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles