Friday, March 13, 2026

जापान में मिंडुल टाइफून से 14 लोग घायल, कई मकान क्षतिग्रस्त

Share

एनएचके प्रसारक ने बताया कि जापान में मिंडुल टाइफून के कारण कानागावा प्रान्त में 14 लोग घायल हो गये। तूफान की वजह से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये।

टोक्यो: जापान में आये भीषण तूफान ‘मिंडुल टाइफून’ के कारण कम से कम 14 लोग घायल हो गये हैं। मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनएचके प्रसारक ने बताया कि मिंडुल के कारण कानागावा प्रान्त में 10 और इबाराकी प्रान्त में चार लोग घायल हो गये।

तूफान की वजह से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये।

इसके प्रभाव से हुई भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गयी और भीषण आंधी-तूफान में घरों की छतें उड़ गयीं।

यह तूफान इस समय देश के उत्तर-पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है। इसके केंद्र में 970 हेक्टोपास्कल का दबाव है, और हवा की गति 35 मीटर प्रति सेकंड (78 मील प्रति घंटा) है जो बढ़कर 50 मीटर प्रति सेकंड तक पहुंच सकती है।

Read more

Local News