Friday, March 13, 2026

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए

Share

मौसम विज्ञान केन्द्र ने बताया कि सिवनी जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता 3.6 थी।

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में भूकंप के हल्के झटके आज महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.6 नापी गयी है।

मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ पी के साहा ने बताया कि सिवनी के कुछ क्षेत्रों में 11 बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.6 नापी गयी है।

बताया जा रहा है कि जिले के नागपुर रोड़ स्थित कुरई क्षेत्र के आसपास यह भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।

Read more

Local News