पश्चिम बंगाल के तीन विधानसभा सीटों पर भवानीपुर, शमशेरगंज तथा जंगीपुर में उपचुनाव, शाम साढ़े छह बजे तक डाले जाएंगे वोट।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भवानीपुर, शमशेरगंज तथा जंगीपुर विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए गुरुवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।
इस सभी सीटों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शाम साढ़े छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।
भवानीपुर में 98 मतदान केंद्रों में 287 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 269 मुख्य बूथ हैं। प्रत्येक बूथ के बाहर 200 मीटर के क्षेत्र तक धारा 144 लागू कर दी गई है।
भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,06,456 मतदाता हैं। इनमें से 95,209 पुरुष और 95,209 महिला मतदाता हैं।
The stage is set for West Bengal’s high-voltage Bhabanipur bypoll which will see chief minister Mamata Banerjee and BJP candidate Priyanka Tibrewal square off in a hotly contested election.#BengalBypoll #ElectionsWithNews18https://t.co/m0B86wOLAG
— News18.com (@news18dotcom) September 30, 2021
राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस की टिकट पर किस्मत आजमा रही हैं।
वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रियंका टिबरीवाल को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की ओर से श्रीजीव विश्वास भाग्य आजमा रहे हैं।
भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र के सभी बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इनमें से 13 बूथों को हाई अलर्ट जोन में रखा गया है।
