Thursday, April 2, 2026

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर शांति के लिए अहिंसा पर दिया जोर : नायडू

Share

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर एक संदेश में कहा कि मानवता के कल्याण के लिए शांति और अहिंसा पूर्व निर्धारित आदर्श हैं। इसलिए इन्हें प्रोत्साहन दिया जाना चाहिये।

नयी दिल्ली: उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर मानवता की प्रगति और समृद्धि के लिये आवश्यक शांति और अहिंसा को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

श्री नायडू ने अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर मंगलवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि मानवता के कल्याण के लिए शांति और अहिंसा पूर्व निर्धारित आदर्श हैं। इसलिए इन्हें प्रोत्साहन दिया जाना चाहिये।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष के मुख्य विषय वस्तु-सतत और समान विश्व की पुन: खोज- यह याद दिलाती है कि कोविड-19 ने मानवता के समक्ष नयी चुनौतियां पैदा की है। एक न्याय पूर्ण और सामान विश्व की दिशा में मिलकर काम किया जाना चाहिए।

श्री नायडू ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर वसुधैव कुटुंबकम् के आदर्श को याद करें। संविधान में राज्य के नीति निर्देशक तत्वों में यह अपेक्षित है कि अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को देशों के बीच न्यायसंगत सम्मानपूर्ण संबंधों के आधार पर बढ़ाया जाये। हमने सदैव विश्व शांति के पंचशील का पालन किया है।”

Read more

Local News