Thursday, March 19, 2026

यूरोप जा रहे 109 अवैध प्रवासियों को लीबिया ने लिया हिरासत में

Share

गृह मंत्रालय ने बताया कि यूरोप जा रहे 109 अवैध प्रवासियों को लीबिया ने हिरासत में लिया।

त्रिपोली: लीबिया के गृह मंत्रालय ने राजधानी त्रिपोली से लगभग 160 किलोमीटर पूर्व में स्थित पश्चिमी शहर ज्लिटेन में यूरोप जा रहे 109 अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिया है।

गृह मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि प्रवासियों में 16 महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। अवैध प्रवासी इरिट्रिया और सूडानी मूल के हैं।

मंत्रालय ने बताया कि प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कदम उठाये गये हैं।

लीबिया 2011 के विद्रोह के बाद से भूमध्यसागर पार करके यूरोपीय तटों की ओर जाने के इच्छुक अवैध अप्रवासियों के लिए प्रस्थान का पसंदीदा स्थान रहा है।

लीबिया में हुए विद्रोह में तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी का तख्ता पलट दिया गया जिसके बाद देश असुरक्षा और अराजकता में घिर गया।

समुद्र में बचाये गये या लीबिया के अधिकारियों द्वारा पकड़े गये प्रवासियों को देश भर में बने भीड़भाड़ वाले केंद्रों में रखा जाता है।

Read more

Local News