Thursday, March 12, 2026

दिल्ली के सब्जीमंडी में इमारत हादसा मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Share

दिल्ली के सब्जीमंडी में इमारत हादसा मामले में मोहक अरोड़ा नाम के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नयी दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के सब्जीमंडी में इमारत हादसा मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान मोहक अरोड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि सब्जीमंडी इलाके में इमारत गिरने के मामले में मोहक अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की 288/304 /34 धाराओं के तहत कल प्राथमिकी दर्ज की थी।

गौरतलब है कि उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में सोमवार एक जर्जर इमारत जमींदोज हो गई थी।

इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गयी थी।

Read more

Local News