Thursday, April 2, 2026

मध्यप्रदेश में सहकारी समिति के दो कर्मचारी रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Share

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार कल गोटेगांव तहसील के रामनिवारी वेयरहाउस में सहकारी समिति के दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

नरसिंहपुर: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में लोकायुक्त पुलिस ने सहकारी समिति के दो कर्मचारियों को 20 हजार रुपयों की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार कल गोटेगांव तहसील के रामनिवारी वेयरहाउस में सहकारी समिति प्रबंधक लाठगांव शरद कुमार जैन और सर्वेयर महेन्द्र पटेल को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

एक किसान की शिकायत पर यह कार्रवाई की गयी है। आरोप है कि दोनों आरोपी मूंग की सरकारी खरीदी के मामले में किसानों से रिश्वत मांग रहे हैं।

आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read more

Local News