Thursday, April 2, 2026

‘बिग बॉस 13’ के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन

Share

टीवी के अभिनेता और ‘बिग बॉस 13’ के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हार्ट अटैक से हो गई। वह 40 वर्ष के थे।

मुंबई: टीवी के जानेमाने अभिनेता और ‘बिग बॉस 13’ के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया। वह 40 वर्ष के थे। ‘बिग बॉस 13’ के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हार्ट अटैक से हो गई है।

बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले दवाई खाई थी। लेकिन दवाई कौन सी ली थी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

दवाई लेने के बाद सिद्धार्थ सुबह सोकर नहीं उठ पाए।

सिद्धार्थ शुक्ला की डेड बॉडी फिलहाल मुंबई के कूपर अस्पताल में है। बताया जा रहा है कि पोस्टमॉर्टम वहीं पर किया जाएगा।

सिद्धार्थ शुक्ला ने वर्ष 2008 में टीवी शो ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंनें ‘जाने पहचाने से अजनबी’, ‘सीआईडी’, ‘बालिका वधू’ और ‘लव यू जिंदगी’ जैसे टीवी शोज और कई रियलिटी शोज में नजर आए।सिद्धार्थ शुक्ला ने ‘हंप्टी शर्मा की दुलहनिया’ फिल्म में भी काम किया था।

Read more

Local News